औरंगाबाद: बुलेट के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या


29/03/2022 18:34:23 PM   Pawan Yadav         75






स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के औरंगाबाद में एक हृदय विदारक दृश्य देखने के लिए मिला। यहां एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं पास में उसकी दो साल की बेटी रो रही थी।

इस दृश्य को जिसने देखा उसकी आखें भर आई। दरअसल बिहार के औरंगाबाद में पड़रिया गांव में एक घर से महिला की फंदे से लटका हुआ शव मिला। इस बात की जानकारी जब महिला के मायके वाले को लगी तो वह वहां पहुंचे, तो देखा महिला का शव फंदे से लटका था और मृतका की दो साल की बेटी रो रही थी। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव की है। मृतका के मायके वालों ने पति पर बुलेट बाइक और चेन की डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति फरार है। पुलिस ने महिला के ससुर और देवर को हिरासत में लिया है। महिला 6 महीने की गर्भवती थी।



अधिक समाचार
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews 




TAGS :        state news bihar Aurangabad Padaria Village murder Madanpur Police Station Area bullet bike Pregnant wife killed for bullet