17/03/2022 19:17:29 PM Ankita Kumari Jaiswara 44
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भोजपुरी में इन दिनों एक के बाद एक होली सॉन्ग्स रिलीज हो रहे हैं और वो रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर छा गए हैं। इसी कड़ी में एक होली का म्यूजिक वीडियो अंकुश राजा और नीलम गिरी का है, जिसके बोल ‘होली में जीजा गरदा होई’ हैं। इस गाने के वीडियो ने 5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है और होली का त्योहार भी नजदीक आ रहा है। अगर ये आंकड़ा इसी तरह से बढ़ता रहा है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ये जल्द ही 10 मिलियन व्यूज भी पार कर जाएगा।