पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से पीछे
10/03/2022 11:19:19 AM Palwinder Singh 82
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पंजााब विधानसभा 2022 के लिए हो रही मतगणना से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार और पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। 94 साल की अवस्था में प्रकाश सिंह बादल पंजाब की लंबी सीट से अपने जीवन का 13वां चुनाव लड़ रहें हैं। जिन्हें इस बार आम आदमी पार्टी के के गुरमीत सिंह पीछे छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मतगणना के ताजा रुझान के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल दूसरे राउंड के बाद 1400 वोटों से पीछे चल रहे हैं।